फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोडवेज की 585 बसों से 28 परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश में 26 व 27 जुलाई को दो दिन आयोजित होने वाली सीईटी परीक्षा के लिए रोडवेज विभाग ने भी रणनीति बनानी शुरू कर दी है, जिसके तहत परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक छोड़ने व वापस लाने के लिए जिलेभर में करीब 585 बसें दौड़ेंगी। 26 जुलाई के लिए विभाग ने 293 बसें व 27 जुलाई के लिए 292 बसों की ड्यूटी लगाई है। एसडीएम अमन कुमार ने बताया कि जिले में सीईटी की परीक्षा के लिए 28 केंद्र बनाए गए है। कुरुक्षेत्र डिपो में भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।सरकार ने इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को नजदीकी जिला स्तरीय बस अड्डे से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने व वापस लाने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग को दी है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक ले जाने व वापस लाने के लिए निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। महिला अभ्यर्थियों के साथ सहायक के तौर पर एक पारिवारिक सदस्य को भी निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
ये रहेगा बसों का समय
सरकार द्वारा परीक्षा के सुबह के सत्र के लिए समय 10 बजे से 11:45 बजे और सांय कालीन सत्र के लिए 3 बजे से 16:45 बजे निर्धारित किया गया है। इसलिए राज्य परिवहन हरियाणा द्वारा अभ्यर्थियों को सुबह कालीन सत्र के लिए 07:30 बजे तक व सांय कालीन सत्र के लिए 12:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों के नजदीकी बस अड्डों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
बॉक्स
विभाग चलाएगा 585 बसें- शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि विभाग ने सरकार के आदेशानुसार सीईटी की परीक्षा के लिए 585 बसें लगाई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक ले जाने व वापस लाने के लिए निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें