फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आधा दर्जन क्षेत्रों में चला अभियान, 171 संदिग्धों के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग ने एंटोमोलॉजिस्ट टीम (कीट वैज्ञानिक) के साथ शनिवार को शहर में सर्वे किया। शनिवार को टीम ने आकाश नगर, श्याम कॉलोनी और विष्णु कॉलोनी में मच्छरों के घनत्व (डेंसिटी) का जायजा लिया। अब विभाग उनकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। उधर, जिले में अभी तक डेंगू के 213 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि चार डेंगू संदिग्ध लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को टीम ने लक्ष्मण कॉलोनी, ज्योति नगर, लाडवा के वार्ड-आठ और पिहोवा के स्याणा सैदां, सिंघपुरा व ककराला गुजरान में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने डेंगू संदिग्ध 171 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। इसके अतिरिक्त टीम ने कुल 11,268 घर और पानी जमा होने के 80,264 स्त्रोत की जांच की, जिसमें 45 घर समेत कुल 90 जगह से डेंगू का लारवा बरामद हुआ। इसमें विभाग ने दूसरी बार लारवा मिलने वाले 37 घरों को नोटिस दिए हैं। अब तक विभाग की टीमें कुल 13,15,625 घर और 45,55,320 कंटेनर को जांचा जा चुका है। इसमें टीम को घरों से 1920 समेत कुल 3,904 जगह से डेंगू का लारवा बरामद हो चुका है। इसमें विभाग दूसरी बार लारवा मिलने पर लोगों को नोटिस देता है। अभी तक ऐसे 1,131 लोगों को नोटिस थमाया गया है। इन लोगों पर कार्रवाई के लिए संबंधित स्थानीय विभाग को सिफारिश की गई है।



सोमवार को रिपोर्ट पेश करेगी टीम : डॉ. प्रदीप कुमार
जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि एंटोमोलॉजिस्ट टीम सोमवार को अपनी रिपोर्ट विभाग को देगी। रिपोर्ट के आधार पर विभाग मच्छरों की ज्यादा घनत्व वाली जगह पर फोकस करेगा। रिपोर्ट के बाद विभाग उन इलाके में फॉगिंग, एंटी लारवा गतिविधियां और जांच की कार्रवाई करेगा। अभी तक जिले में डेंगू के कुल 213 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है, जिसमें 176 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें