फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पांच गांवों में शिविर 6 को

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में 6 जनवरी को सरकारी योजनाओं के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी पांच गांवों की टीमों का गठन किया गया है। इन शिविरों में ग्रामीणों की परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों व समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करवाया जाएगा।
विज्ञापन

गांव प्रहलादपुर, बदरपुर, बूढा, बणी व बपदी गांव में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक शिविर लगाया जाएगा। इन शिविरों में ग्रामीण अपने परिवार पहचान पत्र और दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना से संबंधित समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन गांवों के शिविर में परिवार पहचान पत्र की शिकायतों को सुनने के लिए जेड क्रीम संदीप कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अलावा प्रहलादपुर में ग्राम सचिव प्रदीप पांचाल, डीएसडब्ल्यूओ विभाग से सोनू, डीडब्ल्यूओ विभाग से जसबीर और सीपीएलओ रिंपी कुमार शामिल रहेंगे। इसी तरह गांव बदरपुर में ग्राम सचिव संटी, डीएसडब्ल्यूओ विभाग से कुलदीप कुमार, डीडब्ल्यूओ विभाग से सुशांत गर्ग और सीपीएलओ छैलो देवी शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें