फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पेंशन बहाली को लेकर साइकिल यात्रा सफल बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। पेंशन बहाली संघर्ष समिति कुरुक्षेत्र की टीम जिला प्रधान नरेश फूले की अध्यक्षता में आज खंड में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुर्तजापुर में चल रहे छह दिवसीय एफ एल एन की ट्रेनिंग में पहुंची। जहां मौजूद सैकड़ों अध्यापकों को जिला प्रधान नरेश फुले ने पेंशन बहाली संघर्ष नीति द्वारा चलाए जा रहे आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया व दो जून से 23 जून तक साइकिल यात्रा को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव मोहनलाल ने सभी अध्यापकों को ओ पी एस की लड़ाई में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ खंड प्रधान विक्रम वड़ैच ने सभी एनपीएस व ओपीएस के साथियों से पुरानी पेंशन मुहिम के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की बात कही और वोट फॉर ओ पी एस की अपील की। मौके पर मोहब्बत सिंह, दीनाराम कैत, सुरेश, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें