कुरुक्षेत्र। जय ओंकार आश्रम में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
कुरुक्षेत्र। जय ओंकार आश्रम श्री ब्रह्मा मंदिर में निर्जला एकादशी महापर्व धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर ओंकार आसन व आश्रम मंदिर को फूलों से सजाया गया और विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ ओंकार महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें कुरड़ी वाले महाराज द्वारा पूर्णाहुतियां डाली गई।
इस अवसर पर ओंकार भगवान के नाम से पूजा अर्चना की गई और आश्रम में मीठे जल की छबील व ठंडाई शरबत आने जाने वाले राहगीरों को पिलाकर भंडारा वितरण किया गया ।
कुरड़ी वाले महाराज ने कहा कि निर्जला एकादशी सब एकादशीओं से बढ़कर है। इसका व्रत निर्जल रहकर किया जाता है जिसमें निराकार परब्रह्म ओंकार भगवान महा विष्णु की कृपा प्राप्त होती है अगर हम अपने सदगुरुदेव की कृपा से उन के सानिध्य में रहकर यह व्रत करते हैं और निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं तो एकादशी का महा फल प्राप्त होता है ।