फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा, एलोवेरा के संरक्षण का आह्वान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुष विवि में औषधीय पौधे वितरित करते कुलपति वैद्य धीमान एवं कुलसचिव डॉ गुप्ता। स्व - फोटो : ुव्
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की हर्बल गार्डन, दशमूल वाटिका एवं औषधीय पौध नर्सरी की ओर से पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद के प्रति जन जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से पीएम श्री राजकीय विद्यालय जठलाना (यमुनानगर), राजकीय विद्यालय इस्माईलाबाद, गीता निकेतन विद्यालय कुरुक्षेत्र सहित विभिन्न विद्यालयों को 250 से अधिक औषधीय पौधे वितरित किए गए। प्रतिनिधियों से तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा, एलोवेरा एवं अन्य औषधीय पौधों के गुणों को जानने और उनके संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि औषधीय पौधे केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, स्वस्थ जीवनशैली और आयुर्वेदिक परंपरा के संवाहक भी हैं। प्रत्येक विद्यार्थी घर अथवा विद्यालय में एक औषधीय पौधा लगाकर देखभाल का संकल्प ले तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण के साथ आयुर्वेद का अमूल्य ज्ञान भी प्राप्त होगा। कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के साथ समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारियों का भी निरंतर निर्वहन किया जा रहा है। औषधीय पौधों का वितरण प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने तथा आयुष परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने की सार्थक पहल है। इस अवसर पर पूर्व कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणधीर सिंह, कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सीमा रानी, प्रो. रविराज, प्रो. रविंद्र अरोड़ा, डॉ. सतबीर चावला, डॉ. प्रेरणा शर्मा, पीएम श्री राजकीय विद्यालय, जठलाना से डॉ. प्रशांत शर्मा, इस्माईलाबाद से अनिल शर्मा सहित शिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें