पिहोवा। महंत विश्वनाथ गिरी को सम्मानित करते कैडेट्स। विज्ञप्ति
- फोटो : udhampur news
पिहोवा। हरियाणा एनसीसी बटालियन की ओर से संगमेश्वर धाम अरुणाय में आयोजित 10 दिवसीय शिविर का शनिवार को समापन हुआ। शिविर में कैडेट्स को विभिन्न जानकारियां एवं प्रशिक्षण दिया गया। कैंप कमांडर कर्नल नितेश कुमार ने बताया कि समापन पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की ओर से महंत विश्वनाथ गिरी और सेवादल प्रबंधक भूषण गौतम ने बतौर मुख्यातिथि हिस्सा लिया। महंत विश्वनाथ गिरी ने कहा कि एनसीसी राष्ट्र सेवा का सशक्त माध्यम है। संगमेश्वर मंदिर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने कहा कि एनसीसी राष्ट्र प्रेम की भावना को प्रबल करती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हित सर्वप्रथम है। कैंप के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट बैटल क्राफ्ट आदि का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप में 305 कैडेट्स ने हिस्सा लिया। संवाद