कुरुक्षेत्र। श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम सैनिक स्कूल में विश्व दूरसंचार एवं सूचना समाज दिवस मनाया गया। कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों एवं कैडेट्स ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान स्मार्ट क्लासेज के माध्यम से दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने विद्यार्थियों एवं सैनिक स्कूल कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक का सही उपयोग शिक्षा और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों का प्रोत्साहित किया।