फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग सुनने से मनुष्य के कट जाते हैं पाप : उजागर सिंह

विज्ञापन
लाडवा। मुख्य अतिथि सुरजीत कौर जलबेड़ा को पटका पहना कर सम्मानित करते सभा के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। श्री गुरु रविदास मंदिर में 12वे मासिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग का प्रारंभ गुरु रविदास जी की आरती से किया गया। सुरजीत कौर जलबेड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि हमें गुरु रविदास जी के वाणी से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ते रहना चाहिए।
विज्ञापन

स्वामी कृष्ण कबीर संत हरिदास खरैटी आश्रम जींद से उजागर सिंह ने भी गुरु रविदास जी की वाणी का प्रचार प्रसार किया। कहा कि सत्संग सुनने से मनुष्य के जन्म जन्म के पाप कट जाते हैं और मनुष्य भव सागर से पार उतर जाता हैं। सत्संग के बाद एक भंडारे का भी आयोजन किया गया। गुरु रविदास सभा द्वारा गुरु रविदास जी की अमृतवाणी का दो दिवसीय पाठ का शुभारंभ भी किया गया, जिसमें पाठी सतीश कुमार व जसेमर दास ने गुरु रविदास की महिमा का गुणगान किया। अमृतवाणी सभा रजिस्टर्ड पंजोखरा साहिब ने पांचवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों और युवाओ को सतगुरु रविदास जी महाराज की अमृतवाणी का पाठ करने की विधि व नियमों को बड़े सरल तरीके से बताया। इस मौके पर सभा के प्रधान सूबे चंद कटारिया, ईमना कुमार कटारिया, जागीर सिंह, प्रवीण कुमार, रविंद्र कटारिया, मनीषा रानी सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें