फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घर का ताला तोड़ साढ़े तीन तोला सोना और 40 हजार की नकदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खातापुर मोहल्ला से चोर घर का ताला तोड़कर साढ़े तीन तोला सोने के जेवर और 40 हजार रुपये चुराकर ले गए। परिवार अपनी रिश्तेदारी में नीलोखेड़ी (करनाल) गया हुआ था।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में काबल सिंह निवासी खातापुर मोहल्ला ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल नीलोखेड़ी गया था। वह अपने मकान का मेन गेट पर ताला लगाकर गया था। अगले दिन सुबह करीब 10 बजे परिवार के साथ घर वापस आया तो मेन गेट पर ताला नहीं लगा हुआ था, जबकि दरवाजा बंद पड़ा था। उसने घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली पड़ी थी। जांच करने पर पाया तो चोर अलमारी से चालीस हजार चुरा ले गए थे। वहीं ऊपर के कमरे की अलमारी से सोने की दो तोले की चार अंगूठी, एक तोले सोने की चेन, आधा तोला लॉकेट सहित अन्य सामान चोरी हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मौके का मुआयना करके मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें