फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाइयों को पूंजी बाजार से जोड़ने पर कारोबारी करेंगे मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एचसीसीआई) के कुरुक्षेत्र चैप्टर की ओर से सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों (एमएसएमईएस) के सशक्तीकरण के लिए एसएमई आईपीओ के लाभ विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम इकाइयों को पूंजी बाजार से जोड़ने, उनके विस्तार और विकास के नए अवसरों की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। संगोष्ठी 9 अप्रैल को जीटी रोड उमरी में स्थित एक निजी होटल में आयोजित की जा रही है। कुरुक्षेत्र चैप्टर के चेयरमैन डाॅ. नरेंद्र पाल गुप्ता और महासचिव डाॅ. वीरेंद्र सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री प्रतिनिधि कैलाश सैनी मौजूद रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश छाबड़ा ऑल इंडिया प्रेसिडेंट एफआईएसएमई शिरकत करेंगे। संगोष्ठी के मुख्य वक्ताओं में सुमित सक्सेना एवीपी, बीएसई, नई दिल्ली एवं नीता प्रसाद स्ट्रेटेजी हेड सीओईएएस शामिल होंगे, जो सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को एसएमई आईपीओ की प्रक्रिया, लाभ एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन देंगे। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री कुरुक्षेत्र चैप्टर चेयरमैन डाॅ. नरेंद्र पाल गुप्ता ने बताया कि यह सत्र उद्यमियों के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है, जहां वे पूंजी बाजार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें