फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिविर में जांचा 75 विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय, चम्मू कलां यूथ रेडक्रॉस कमेटी के सौजन्य से प्राचार्य अजय चौहान की अध्यक्षता में भारत ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स, लाडवा के सहयोग से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य अजय चौहान ने कहा कि स्वस्थ विद्यार्थी ही एक सशक्त परिवार और समृद्ध राष्ट्र की नींव रखते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। शिविर का संचालन डॉ. ट्विंकल मिन्हास एवं खुशप्रीत सिंह द्वारा किया गया। भारत ग्रप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स, लाडवा से डॉ. संजय कुमार और उनकी टीम ने उपस्थित होकर अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर के दौरान करीब 75 विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों की चिकित्सीय जांच की गई, जिसमें बीपी, एचबी, शुगर तथा बीएमआई जैसे महत्वपूर्ण टेस्ट शामिल रहे। खुशप्रीत सिंह ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस सफल आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने भी अपना सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें