फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भय के माहौल में रह रहे प्रदेश के कारोबारी : गर्ग

Tue, 29 Jul 2025 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपराधी जेल में बैठकर फिरौती, मंथली मांगने के साथ-साथ अपना गैंग चला रहे हैं। व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए भयभीत है। ये आरोप हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व कांन्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने लगाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे का व्यापार फल-फूल रहा है। युवा पीढ़ी नशे के दल-दल में फंस रही है। हरियाणा में नशे का बढ़ने का मुख्य कारण लगातार बेरोजगारी का बढ़ना है। सरकार नशा रोकने व प्रदेश में अपराध पर अंकुश लगाने में विफल रही है। हरियाणा में अपराधियों द्वारा व्यापारी व आम जनता की हर रोज तीन हत्याएं करने से प्रदेश में दहशत का माहौल है। एक साल में हरियाणा में 1020 हत्याएं हुई है। हरियाणा में हर रोज 100 से ज्यादा लूटपाट, डकैती, फिरौती व चोरियों की वारदातें होना चिंता जनक है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में अपराधियों के भय के कारण शराब के ठेकेदारों ने शराब के ठेकों की बोलियां तक नहीं लगाई। 12 जिलों में लगभग 328 ठेकों की बोली के लिए ठेकेदार तक सरकार को नहीं मिले जबकि अपराधियों द्वारा कुरुक्षेत्र, जींद, सफीदों व पानीपत में दिन-दिहाड़े शराब ठेकेदारों की हत्या करना चिंता का विषय है। आज गोहाना में अपराधियों सीआरपीएफ के जवान कृष्ण कुमार की हत्या कर दी गई। रोहतक में एक महिला की काटकर टुकड़े करके हत्या करना दिल दहलाने वाली वारदात है। रोहतक में कैफे संचालक शुभम की हत्या, जींद जिले में भाजपा नेता के बेटे की हत्या करना, एक महीने में जींद जिले में 17 हत्याएं हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें