फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिहोवा से कटरा तक चलेगी बस, पिहोवा शहर से उपमंडल अस्पताल तक लोकल बस भी चलाने के निर्देश

Sun, 08 Feb 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष व पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शनिवार को क्षेत्र के विकास कार्यों की अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पिहोवा से कटरा तक बस चलाई जाएगी। इसके साथ ही पिहोवा शहर में उपमंडल अस्पताल तक लोकल बस भी चलाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से जनहित के लिए विभिन्न योजनाएं तैयार की हैं। इन योजनाओं की घोषणा जनसभाओं में लोगों से रूबरू होकर की हैं। आमजन को सभी प्रकार की सुविधाएं पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने नगर पालिका पिहोवा सचिव अशोक कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि पिहोवा के मुख्य बाजार में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे आमजन को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। जाम से निजात मिले इसके लिए शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटवाने के लिए दुकानदारों से बैठक कर इस समस्या को तुरंत हल किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों के दोनों ओर जल्द ही पीली पट्टी लगाई जाए।

उन्होंने रोडवेज जीएम को निर्देश दिए कि पिहोवा धार्मिक नगरी है आमजन कि मांग को देखते हुए जल्द ही माता वैष्णो देवी के लिए कटरा तक एयरकंडीशन बस सेवा शुरू कि जाए। इसके अतिरिक्त पिहोवा शहर में जो सरकारी अस्पताल अरूणाय रोड पर बनाया गया है। उसके लिए स्पेशल लोकल बस सेवा शुरू करने के आदेश दिए, पीडब्ल्यूडी विभाग को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की सभी सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि, मार्केट कमेटी चेयरमैन तरणदीप वड़ैच, सुखबीर सैनी, अक्षय नंदा, मोहित शर्मा एडवोकेट, बलबीर गुर्जर, सुशील गर्ग, रिचिक कौशिक, मनीष पुरी, नगर पालिका पार्षद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
बाईपास से अंबाला रोड तक सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

विधानसभा उपाध्यक्ष ने ड्रेन किनारे बाईपास से लेकर अंबाला रोड़ तक नई सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाए जाए। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में एक विशाल कॉन्फ्रेंस हाॅल का निर्माण करवाया जाएगा। पब्लिक हेल्थ को शहर में पीने के पानी कि समस्या, यूएचबीवीएन सहित अन्य विभागों से विकास कार्यों की रिपोर्ट ली और सभी कार्यों को पूरा करवाने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य किए जा रहे हैं और जिन विकास कार्यों को आरंभ करना है, इन पर विस्तृत चर्चा की गई। उपमंडल पिहोवा के नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग और इसमें रखे उपकरणों के बारे में भी डिप्टी स्पीकर हरियाणा ने विशेष तौर पर चर्चा की। उसकी संपूर्ण रिपोर्ट मांगी और पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी काम लंबित है, जल्द से जल्द करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें