फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रैली में गईं बसें, भटकते रहे यात्री

Tue, 10 Dec 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का असर कुरुक्षेत्र में भी दिखाई दिया, जहां रोडवेज बसों का टोटा पड़ गया। कहीं रूट ही पूरी तरह खाली कर दिए गए तो कहीं बसों के फेरे कम कर दिए गए। इसके चलते यात्री दिन भर भटकते रहे तो वहीं बस अड्डे पर घंटों भर तक यात्री बसों की बाट जोहते रहे।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग की ओर से तीन एसी सहित करीब 90 बसें उक्त रैली के लिए लगाई गई थी, जिसके चलते कुरुक्षेत्र से बाबैन, कौल, ठोल सहित कईं स्थानीय से लेकर लंबे रूटों पर भी बसें नहीं जा सकी तो वहीं कुरुक्षेत्र से पिहोवा, कैथल, इंद्री, इस्माईलाबाद, जींद व यमुनानगर आदि के लिए महज दो से तीन फेरे ही बसों के लग पाए।
बसें न मिलने के चलते नए व पुराने बस अड्डे पर घंटों पर भर तक यात्री भटकते रहे तो वहीं निजी बस संचालकों की मनमानी भी झेलनी पड़ी।
विभागीय आदेशानुसार भेजी गई बसें: डिपो महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि रैली में बसें विभागीय आदेशानुसार ही भेजी गई। करीब 90 बसें रैली के लिए लगाई गई, जिनमें कईं बसें पिहोवा तो कई मेन डिपो से ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें