फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: करोड़ों की मरम्मत के बाद भी बदहाल बस अड्डा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बस स्टैंड परिसर में उखड़ी पड़ी टिकट काउंटर की स्लैब। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से दो वर्ष पूर्व नवीनीकरण किए गए नए बस अड्डा परिसर की हालत अब फिर से खस्ता होती जा रही है। करोड़ों की राशि खर्च होने के बावजूद बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त नहीं हैं जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बस अड्डा परिसर में टिकट काउंटर और यात्रियों के बैठने के लिए बनाई गई अधिकतर स्लैब टूट चुकी हैं। कई स्थानों पर पत्थर उखड़े हुए हैं जिससे आए दिन यात्री ठोकर खा रहे हैं। टिकट काउंटर के टूटे पत्थरों से कई बार यात्री चोटिल भी हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
यात्री राकेश कुमार का कहना है कि नवीनीकरण के समय गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया जिसका खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब फिसलन के कारण हादसों की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन

जल्द ही की जाएगी मरम्मत
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि बस स्टैंड परिसर की स्थिति उनके संज्ञान में है और जल्द ही मरम्मत कार्य कराया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए टूटे स्लैब और टिकट काउंटर की मरम्मत शीघ्र कराई जाएगी।

कुरुक्षेत्र। बस स्टैंड परिसर में उखड़ी पड़ी टिकट काउंटर की स्लैब। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें