फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 32 गांवों में आज तक नहीं पहुंची बस सेवा, निजी वाहनों से कर रहे सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में सरकारी बस सेवा की सुविधा का अपेक्षित लाभ कई गांववासियों को नहीं मिल पा रहा है। जिले के तीन दर्जन से ज्यादा गांवों में आजादी के 75 साल बाद भी बस सेवा की सुविधा नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

इन गांवों के निवासियों को शहर तक आने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इसके अलावा, 70 से अधिक गांवों में बसें तो चलती हैं, लेकिन बसें ग्रामीणों को गांव वे पांच से छह किलोमीटर पहले ही छोड़ देती हैं।
ग्रामीणों को ऐसी स्थिति में अतिरिक्त साधन का सहारा लेना पड़ता है। कभी-कभी तो उन्हें पैदल ही सफर करने को विवश होना पड़ता है। हाल ही में सरकार ने रोडवेज विभाग से ऐसे गांवों की सूची मांगी है, जिनमें बस सेवा उपलब्ध नहीं है। सरकार के इस कदम से यह उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इन गांवों में बस सेवा शुरू की जाएगी और लोगों को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें