कुरुक्षेत्र। बसताड़ा टोल प्लाजा पर किलोमीटर स्कीम की बस के चालक और टैक्सी चालक के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रोडवेज प्रशासन ने संबंधित बस चालक दीपक उर्फ दीपू को हटा दिया है।
घटना 12 फरवरी की बताई जा रही है। पानीपत जिले के नैन गांव निवासी विशाल नामक टैक्सी चालक दिल्ली से एक परिवार को लेकर पंजाब की ओर जा रहे थे। जब वे बसताड़ा टोल प्लाजा के पास पहुंचे, तभी हरियाणा रोडवेज की किलोमीटर स्कीम की एक बस ने उसकी कार को ओवरटेक किया। टैक्सी चालक का आरोप है कि बस चालक ने लापरवाही से गाड़ी काटी जिससे उसकी कार अनियंत्रित होते-होते बची और बड़ा हादसा बच गया।
घटना के बाद टैक्सी चालक ने बस को रुकवाकर चालक से बात करनी चाही लेकिन बस चालक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मामले की शिकायत मधुबन थाने में भी दी गई थी। जब शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो टैक्सी चालक ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया।
कुरुक्षेत्र रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह ने बताया कि संबंधित चालक किलोमीटर स्कीम की बस पर कार्यरत था।