फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक छात्रा ने भाई को एसएमएस भेजा आज मेरा अंतिम दिन है, 16 घंटे बाद मिला शव

Thu, 16 Mar 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
police on the spot - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर में होली का पर्व मना कर केयू हॉस्टल पहुंची छात्रा ने भाई को एसएमएस भेजा आज मेरा आखिरी दिन है। इस एसएमएस के पूरे 16 घंटे बाद बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव ब्रह्मसरोवर के शेरों वाले घाट के निकट तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई तो मृतका की पहचान मूल रुप से झज्जर के वार्ड नंबर-3 सीराम गेट निवासी पद्मा पुत्री कृष्ण कुमार के रुप में हुई है।
विज्ञापन


मृतका के माता-पिता सरकारी महकमे में मुलाजिम है। बुधवार सुबह आठ बजे ब्रह्मसरोवर से शव मिलने बाद पुलिस ने इस घटनाक्रम का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंपा। पोस्टमार्टम के दौरान मृतका की माता और बड़ा भाई कमल के अलावा केयू के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

पोस्टमार्टम के बाद शव को झज्जर ले जाया गया। मृतका के परिजनों के साथ पांच कर्मचारी भी झज्जर पहुंचे थे। केयू के कर्मचारी हरिकेश पपोसा ने बताया कि शाम को झज्जर में छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया। केयू थाना पुलिस के मुताबिक परिजनों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मामला सीधे तौर पर आत्महत्या का है। हालांकि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए इस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


होली के बाद मंगलवार को पहुंची थी छात्रावास
केयू से मिली जानकारी के अनुसार पद्मा केयू में बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और उत्तरा हास्टल में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी। होली से दो दिन पहले केयू में छुट्टियां घोषित की गई थी और सभी हास्टल खाली थे। बताया गया है कि केयू के उत्तरा भवन छात्रावास के कमरा नंबर बी 30 में रहने वाली छात्रा पद्मा पुत्र पुत्री कृष्ण कुमार होली की छुट्टी के बाद मंगलवार को ही झज्जर से कुरुक्षेत्र पहुंची थी।

केयू के सीसीटीवी कैमरों में चार बजे बाहर जाते दिखीं छात्रा
केयू के सेकेंड गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला है कि शाम को 4 बजे बीटेक की छात्रा पद्मा रिक्शा में बैठकर यूनिवर्सिटी परिसर से बाहर जाते हुए दिखाई दे रही है। यहां बता दें कि इसी दौरान उक्त छात्रा ने अपने बड़े भाई कमल को एसएमएस भेजा था, जिसमें छात्रा ने लिखा कि आज उसका आखिरी दिन है। यकीनन ऐसा एसएमएस परिजनों के पांव तले से जमीन खिसकाने वाला था और एसएमएस पढ़ते ही पद्मा की माता और भाई झज्जर से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो गए थे।

माता की सूचना पर शुरू की थी पड़ताल : एसएचओ
केयू थाना के एसएचओ छोटूराम ने बताया कि छात्रा की माता का मंगलवार को फोन आया था, उसके बाद लड़की पड़ताल शुरू की गई थी और रात को उसके परिवार के सदस्य भी कुरुक्षेत्र पहुंच गए थे। कई जगह उसकी तलाश की, लेकिन कुछ अतापता नहीं लगा। बुधवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती की लाश सरोवर में मिली है। मृतका के शरीर पर एक जींस, टी शर्ट है, जिसकी शिनाख्त केयू बीटेक में अध्यनरत हास्टलर पद्मा पुत्री कृष्ण कुमार के रुप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें