फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस का 108 नंबर बंद, पुलिस को दी घायल की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
ीएसएनएल के अधिकारी अपनी ड्यूटी के प्रति कितने सतर्क व जागरूक हैं, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण सोमवार को तब देखने को मिला, जब स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस की संचार सेवाएं ठप हो गई, लेकिन संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी देर रात तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। सड़क दुर्घटना पीड़ितों ने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर कॉल कर सड़क दुर्घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी से संपर्क कर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे एंबुलेंस सहायता नंबर 108 किसी अपरिहार्य कारण से बंद हो गया, जिससे आपातकालीन एवं डिलीवरी संबंधित फोन कॉल सेवाएं बाधित रही। इस संदर्भ स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सुबह 11 बजकर 32 मिनट पर बीएसएनएल के कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह को अवगत कराया तो उन्होंने एसडीओ पवन गोयल का नंबर देते हुए संपर्क करने का सुझाव दिया, लेकिन तीन बार कॉल करने के बाद भी एसडीओ ने कॉल रिसीव नहीं की। इस तरह से बीएसएनएल अधिकारियों की अनदेखी के कारण सोमवार देर रात तक भी एंबुलेंस सहायता नंबर सुचारू नहीं हो पाया। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों का कहना है कि प्रतिदिन आपातकालीन एवं डिलीवरी से संबंधित लगभग 35-40 कॉल 108 पर आती है, जो सोमवार को बाधित रही। वहीं सोमवार को करीब सवा तीन बजे गांव शरीफगढ़ के नजदीक हुई सड़क दुर्घटना की सूचना एक राहगीर ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस कंट्रोल रूम में संपर्क कर एंबुलेंस उपलब्ध कराई।
108 नंबर की सेवाएं सुबह तक हो जाएगी सुचारू: एक्सइएन
इस संदर्भ में एक्सइएन रणबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने उन्हें कॉल कर अवगत कराया था, जिसको संबंधित एसडीओ पवन गोयल से संपर्क करने के लिए उनका फोन नंबर दिया था, लेकिन उक्त कर्मचारी ने उनसे दोबारा संपर्क नहीं किया कि इस संदर्भ में संबंधित अधिकारी से बात हुई या नहीं। उन्होंने कहा कि 108 नंबर की सेवाएं मंगलवार सुबह तक सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें