फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जलबेहड़ा में तीन बहनों के भाई ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रविवार देर शाम जलबेहड़ा गांव निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। मृतक की पहचान गांव निवासी 23 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसने गांव से दूर कहीं जाकर जहर निगल लिया था।
विज्ञापन

देर शाम उन्हें अस्पताल से फोन आया कि आपके बेटे ने जहर निगल लिया है। वे अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मोहित ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि वह तीन बहनों का इकलौता भाई था और मेहनत मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर फिलहाल इत्तेफाकिया कार्रवाई दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें