फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिनदहाड़े दुकान का ताला तोड़ नकदी और सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुराने बस अड्डे के पास दिन दहाड़े चोरों ने एक दुकान का लॉक तोड़कर नकदी व कीमती सामान चुरा लिया। आरोपियों ने एक दिन पहले दुकान में जाकर जायजा लिया था। उसके बाद दोपहर दो बजे वारदात को अंजाम दिया। विकास कुमार निवासी थानेसर ने बताया कि उसकी पुराने बस अड्डे के साथ ही फोटोग्राफी की दुकान है।
विज्ञापन

वह दोपहर करीब दो बजे अपनी दुकान के शीशे के गेट का लॉक लगाकर स्कूटी पर सामान लेने गया था। कुछ देर बाद वापस आया तो उसकी दुकान के गेट से एक युवक भागता दिखाई दिया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। उसका एक और साथी बस में चढ़कर भाग गया।
जांच करने पर पाया तो आरोपी उसकी दुकान से करीब 27 हजार नकद, पांच मैमोरी कार्ड, पेन ड्राइव और हार्ड डिस्क चुराकर फरार हो गया। बताया कि उसकी हार्ड डिस्क में पिछले साल का काफी डेटा है, जिसमें कई लोगाें की शादियों की वीडियो और फोटो का डेटा पड़ा हुआ है। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उधर, मामले की सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और नमूने एकत्रित किए। संवाद

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें