फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के घर में घुसकर चलाई गोली

Sat, 22 Aug 2015 12:03 AM IST
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर अंतर्गत गांव पिंडारसी में बृहस्पतिवार देर रात एक व्यक्ति ने पड़ोसी के घर में जाकर बुरा भला कहा और साथ ही घर में घुसकर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


गोली चलाते देख घर के लोगों ने छुपकर जान बचाई। आरोपी ने दो फायर किए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। उधर, शुक्रवार को काफी संख्या में ग्रामीणों ने एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।

मामले के अनुसार पिंडारसी गांव में बृहस्पतिवार को देर रात उस समय हंगामा हो गया जब नरेश उर्फ बबली नाम का युवक अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर पड़ोस में रह रहे व्यक्ति रमेश के घर में घुस गया। उसने आते ही रमेश को बुरा-भला कहना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इसी बीच तैश में आते हुए नरेश ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से रमेश पर दो फायर कर दिए। बताया जा रहा है कि रमेश व उसके परिवार ने कमरे में घुसकर जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो नरेश उर्फ बबली ने काफी शराब पी हुई थी।
विज्ञापन


यदि रमेश व उसका परिवार घर में भीतर नहीं घुसते तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी। वहीं, गोली लगने से छत का एक हिस्सा भी गिर गया। सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू कर दी। डीएसपी रमेश गुलिया ने बताया कि फिलहाल गोली चलाने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें