कुरुक्षेत्र। योग आयोग के निर्देशानुसार लघु सचिवालय के अलावा एसडीम ऑफिस थानेसर, तहसील पटवारखाना इस्माईलाबाद, जीएचडी बारवा, मातृभूमि शिक्षा मंदिर स्कूल, श्री पीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद, गवर्नमेंट स्कूल हलपुर लाडवा, आम लोहार माजरा, म्युनिसिपल कमेटी शाहाबाद में, नगर पालिका पिहोवा में योग ब्रेक का आयोजन करवाया गया। यह प्रशिक्षण जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. जागीर सिंह व योग विशेषज्ञ मनजीत सिंह के सहयोग से आयुष विभाग के योग सहायकों रोहतास कुमार, डिंपल की ओर से एसडीएम थानेसर ऑफिस में 15 अधिकारी कर्मचारियों की ओर से भाग लिया गया। वीरेंद्र सिंह व कर्मवीर ने म्यूनिसिपल कमेटी शाहाबाद, श्री पीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया, रजत कंबोज व प्रीतम सिंह तहसील पटवारखाना इस्माईलाबाद में, भीम सिंह ने जीएचडी बारवा में, रायसिंह ने मातृभूमि शिक्षा मंदिर स्कूल, कमल किशोर ने गवर्नमेंट स्कूल हलपुर लाडवा में, सोनिका रानी ने आम लोहार माजरा में, शिव कुमार, रामनिवास, दीपक रिमाल ने नगर पालिका पिहोवा में योग सहायकों ने कर्मचारी को वाइ (योग) ब्रेक का अभ्यास करवाया।