फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआईटी में वायरलेस तकनीक को लेकर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग की ओर से वायरलेस तकनीक विषय पर कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। पांच दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला का शुभारंभ इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो. करण शर्मा ने किया। प्रो. करण शर्मा ने प्रतिभागियों को नई शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन से खुली नई संभावनाओं के बारे में बताते हुए, बेहतर इंजीनियर बनने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यशाला में आईआईटी रुड़की के ड्रोन रिसर्च सेंटर के समन्वयक और इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने ड्रोन तकनीक की संभावनाओं और उसमें आने वाली चुनौतियों के बारे में अपना व्याख्यान दिया। कार्यशाला के संयोजक डॉ. विकास मित्तल ने मशीन लर्निंग, ड्रोन, ऑप्टिकल टेरा हर्ट्ज और उभरती हुई तकनीकों में बढ़ती संभावनाओं और उसमें आने वाली चुनौतियों के बारे में अपने विचार सांझा किए। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. नीरज प्रताप सिंह, प्रो. रमन जीत सिंह, डॉ. संदीप संतोष, डॉ. धीरज कुमार शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें