कुरुक्षेत्र। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की बैठक में पदाधिकारी एवं सदस्य। स्वयं
- फोटो : रोड़वेज बस में खड़े परीक्षार्थी।
कुरुक्षेत्र। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एचसीसीआई) चैप्टर की वार्षिक बैठक पिपली रोड स्थित एक निजी होटल में हुई।
इसमें उद्योगों के सामने आ रही कई अहम समस्याओं पर चर्चा की जिनमें मुख्य रूप से बिजली की बढ़ती दरें, औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की कमी, विभिन्न विभागों से अनुमति व एनओसी प्राप्त करने की जटिल प्रक्रियाएं, एमएसएमई उद्योगों के लिए बैंक फाइनेंस की कठिनाइयां और जीएसटी से संबंधित चुनौतियाें पर विस्तार से चर्चा की गई।
इन समस्याओं के समाधान के लिए बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। इनमें औद्योगिक क्षेत्रों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराना, उद्योगों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को प्रभावी बनाना, लघु व सूक्ष्म उद्योगों को आसान बैंक फाइनेंस उपलब्ध करवाना, कौशल विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा देना और उद्योगों को नई तकनीकों और डिजिटल प्रणालियों से जोड़ने जैसे सुझाव प्रमुख रहे। बैठक में यह भी बताया गया कि चैंबर की ओर से उद्योगपतियों को नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए वर्ष के दौरान कई महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किए गए। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन बिजनेस, साइबर सिक्योरिटी एवं एचडब्ल्यूआरए, एसईडीबीआई एवं एडीआईटीआईईई योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम प्रमुख रहे।
बैठक की अध्यक्षता चैप्टर चेयरमैन डाॅ. नरेंद्र पाल गुप्ता ने की। चेयरमैन डाॅ. नरेंद्र पाल गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि चैंबर ने पिछले वर्ष के दौरान उद्योगों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया।
कुरुक्षेत्र। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की बैठक में पदाधिकारी एवं सदस्य। स्वयं- फोटो : रोड़वेज बस में खड़े परीक्षार्थी।