फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पैदल पथ से जुड़ेंगे ब्रह्मसरोवर व गीता उपदेश स्थल ज्योतिसर तीर्थ

Wed, 12 Aug 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर तीर्थ। संवाद
विज्ञापन
सेवा सिंह
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के दो प्रमुख तीर्थस्थलों ब्रह्मसरोवर और ज्योतिसर तीर्थ को अब सीधे पैदल पथ से जोड़ने की तैयारी है। दोनों तीर्थों के बीच करीब 6.5 किमी लंबा पैदल पथ विकसित किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
परियोजना के सिरे चढ़ने के बाद देश-विदेश से कुरुक्षेत्र पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए दोनों धार्मिक स्थलों की तीर्थयात्रा और सुगम हो जाएगी। स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी गत 4 अगस्त को इस प्रस्तावित परियोजना को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा कर चुके हैं। परियोजना के तहत ब्रह्मसरोवर से ज्योतिसर तीर्थ तक श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित पैदल मार्ग विकसित करने की योजना है। अधिकारियों की ओर से इसके लिए संभावित मार्ग, सुविधाओं और निर्माण से जुड़े पहलुओं का खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन



तीर्थ यात्रियों को मिलेगी सुविधा

ब्रह्मसरोवर और ज्योतिसर कुरुक्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में शामिल हैं। ब्रह्मसरोवर में जहां देशभर से श्रद्धालु धार्मिक स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं, वहीं ज्योतिसर को गीता उपदेश स्थल के रूप में विशेष धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व प्राप्त है। दोनों स्थलों को पैदल पथ से जोड़ने से श्रद्धालु एक ही यात्रा में दोनों तीर्थों के दर्शन आसानी से कर सकेंगे। मुख्य सड़क से पैदल जाने से होने वाला खतरा भी टलेगा।
-

डीपीआर में तय होगा मार्ग और सुविधाओं का स्वरूप

अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल परियोजना की डीपीआर तैयार करने पर काम किया जा रहा है। इसमें पैदल पथ के प्रस्तावित मार्ग, चौड़ाई, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़े बिंदुओं को शामिल किया जाएगा। डीपीआर तैयार होने के बाद परियोजना की लागत और निर्माण से संबंधित अन्य पहलुओं को अंतिम रूप दिया जा सकेगा।
विज्ञापन


धार्मिक पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा : उपेंद्र

केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने कहा कि ब्रह्मसरोवर और ज्योतिसर को सीधे पैदल मार्ग से जोड़ने की योजना को कुरुक्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। दोनों प्रमुख स्थलों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी होने से श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। निकाय मंत्री ने जल्द डीपीआर तैयार करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें