फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बीआर स्कूल के खिलाड़ियों ने जूडो में जीते सात पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सांसद खेल महोत्सव-2026 के तहत जेएमआईईटीआई रादौर में आयोजित जूडो प्रतियोगिता में बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक हासिल किए। स्कूल के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और चार रजत पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में कुल 47 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें बीआर स्कूल के 10 खिलाड़ी शामिल थे।
विज्ञापन

जूडो कोच रामभजन गोस्वामी ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में मेहनत और खेल कौशल के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। स्वर्ण पदक विजेताओं को 3100 रुपये और रजत पदक विजेताओं को 2100 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
स्कूल के चेयरमैन दीपक चोपड़ा ने विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। प्राचार्या पूजा कंबोज ने खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा के साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें