फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के साथ मोबाइल छीनने के दोनों आरोपी काबू, मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने पहले ब्रह्मसरोवर के नजदीक से बच्चे के हाथ से मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी नीरज वासी टोहाना (फतेहाबाद) व राहुल वासी सजुमा थाना कलायत (कैथल) को कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन

संदीप वासी नजदीक बिरला मंदिर चौक ने 24 जून को थाना केयूके पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह अपने भतीजे दक्ष के साथ ब्रह्मसरोवर पर घुमने के लिए जा रहा था। जिस समय वह हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से एक युवक आया और दक्ष के हाथ से उसका मोबाइल छीनकर मोटरसाइकिल सवार अपने एक साथी के साथ मौका से फरार हो गया था। उसने उनका पीछा करने की कोशिश भी की थी, मगर आरोपी भागने में कामयाब रहे। शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो को सौंपी गई थी। इस टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी नीरज व राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूली तथा उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद किया गया। आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें