फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी तो कहीं बारिश, बनी रही राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून सीजन के चलते वीरवार को सुबह के समय अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बूंदाबांदी हुई, जबकि करनाल की सीमा पर पड़ने वाले क्षेत्र में पांच मिनट के लिए बादल अच्छे से बरसे। तीन दिन बाद फिर से हुई बूंदाबांदी ने मौसम को फिर से पलटकर रख दिया। बुधवार को जहां दोपहर में गर्मी से लोगों को थोड़ा परेशान होना पड़ा था वहीं वीरवार को पूरा दिन मौसम अच्छा बना रहा। बीच-बीच में चल रही हवा से राहत को बरकरार रखा। दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच पाया। मौसम का आनंद लेने के लिए सेक्टर तीन स्थित देवीलाल पार्क, झांसा रोड स्थित ओपी जिंदल पार्क व सेक्टरों के अन्य पार्कों सहित पर्यटन स्थलों पर लोग घूमने के लिए पहुंचे। शाम के समय ब्रह्मसरोवर पर चहलकदमी रोजाना के मुकाबले कई ज्यादा नजर आई। यहां के पुरुषोत्तमपुरा बाग में कोई योग तो कोई कसरत करता दिखाई दिया। हालांकि मौसम विभाग ने शाम तक फिर से बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन सिर्फ बादल छाने के अलावा कुछ नहीं हुआ। मौसम विभाग द्वारा अब 12 अगस्त तक एक दिन छोड़कर लगातार बारिश की 40 से 70 प्रतिशत संभावना जताई जा रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह सकता है। विभाग द्वारा आज शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

तारीख-------तापमान---बारिश की संभावना
04 अगस्त----31/26-------70%
05 अगस्त----33/26-------70%
06 अगस्त----31/26-------70%
07 अगस्त----34/26-------40%
08 अगस्त----35/27-------साफ मौसम
09 अगस्त----34/28--------40%
10 अगस्त----32/28--------60%
11 अगस्त----32/27--------40%
12 अगस्त----33/26--------40%
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें