फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शराब के साथ बोलेरो चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर बोलेरो चालक को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्म सिंह निवासी टबरा के कब्जे से 42 पेटी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम एनएच-152 पर मलिकपुर गांव के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक बोलेरो को शक के आधार पर रोककर चालक से पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। बोलेरो की जांच करने पर टीम ने अलग-अलग मार्का की 15 पेटी बोतल बीयर, सात पेटी अंग्रेजी शराब व 20 पेटी ठेका शराब देसी बरामद हुई। मौके पर आरोपी पकड़ी गई शराब का कोई भी लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें