फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छह दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छह दिन से घर से लापता युवक का शव गांव किरमिच के पास नहर से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय बबलू वासी इस्माईलाबाद के रूप में हुई है। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया तो वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिता लाल सिंह ने बताया कि उसका बेटा बबलू करीब छह दिन पहले घर से बिना बताए निकल गया था। पूरा परिवार उसी दिन से उसकी तलाश कर रहा था। मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि किरमिच के पास नहर में शव है। वे मौके पर पहुंचे तो शव बबलू का ही था, जिसे देख वे हैरान रह गए। मौके पर गोताखोर प्रगट सिंह को बुलाया गया, जिन्होंने शव को बाहर निकाला। कई दिनों तक पानी में रहने के चलते शव बुरी तरह से गल चुका था।
पिता ने बताया कि वे अभी कुछ नहीं कह सकते कि उनके बेटे की मौत कैसे हुई है। वह शादीशुदा था और उसकी तीन बेटियां भी है। उधर थाना प्रभारी जगदीश का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें