फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धूप खिलने से मिली लोगों को राहत, बाजार में भी दिखी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अल सुबह हलके कोहरा छाया रहा, जबकि दिन निकलते ही तेज हवा के चलते कोहरा छट गया और धूप खिल उठी। धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई तो कंपकंपी ठंड का असर भी कम रहा। धूप खिलने पर जहां लोग पार्कों में धूप सेंकते दिखाई दिए तो वहीं घरों की छतों पर भी लोगों ने धूप का आनंद लिया। वहीं बाजार में भी धूप खिलने का असर नजर आया। बाजार में खरीदारी करने के लिए लोग पहुंचे, जिसके चलते दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक लौट आई।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड का असर बना हुआ था, इसके कारण जहां लोगों को घने कोहरे के चलते मुश्किलें झेलनी पड़ रही थी तो वहीं शीतलहर का सामना करने पर भी मजबूर होना पड़ रहा था। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वहीं कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में मौसम आमतौर पर 31 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान हल्की गति से शीत हवाएं चलने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहेगी, जबकि रात्रि के समय में तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। जबकि इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में अलसुबह से ही घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 जनवरी रात्रि से तीन फरवरी के दौरान हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दिन के तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें