फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हिनोरी पश्चिमी यमुना नहर से मिला 18 वर्षीय लड़की का शव, दो दिन से थी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। मंगलवार शाम से यमुनानगर से लापता हुई एक युवती का शव पश्चिमी यमुनानगर हिनोरी में मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। गौताखोरों की टीम ने शव को नहर से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान नंदिनी मिश्रा निवासी तीर्थ नगर यमुनानगर के रूप में हुई है, जिसकी आयु करीब 18 वर्ष बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

वह यमुनानगर में घर के पास सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर जानकारी पुलिस को दी। मृतका के पिता संदीप मिश्रा ने बताया की बेटी नंदिनी की तबीयत कई दिन से खराब चल रही थी। उसकी पत्नी ने बेटी को दवाई लेने के बारे में समझाने की कोशिश की। इसी बात को लेकर बेटी नाराज होकर घर से बाहर निकल गई। उन्होंने अपने स्तर पर बेटी को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चल सका।

युवक की तलाश में लगे थे गोताखोर, मिला युवती का शव
पिता संदीप ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला युवक राजीव गोताखोर है। उसने उन्हें सूचना दी कि पश्चिमी यमुना नहर हिनोरी लाडवा के पास उन्हें एक युवती का शव मिला है। परिजनों के साथ मौके पर पहुंचकर उसने शव की शिनाख्त की। वही गोताखोर राजीव ने बताया कि लगभग तीन दिन पहले यमुनानगर से एक युवक ने नहर में कूद गया था। उसकी तलाश में वह अपनी टीम के साथ नहर पर लगातार उसकी खोज कर रहे थे। युवक तो नहीं मिला, लेकिन 18 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। उधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें