फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी की तलाश में निकले व्यक्ति का नहर में मिला शव, परिजनों रिश्तेदारों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से भतीजी की तलाश में निकले राज कुमार निवासी तरावड़ी खंड के लाडवा डेरा मुरादनगर से ही गायब हो गया। उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने वीरवार को लाडवा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शुक्रवार को गायब व्यक्ति का शव पश्चिमी यमुना नहर में इंद्री पुल में कबाड़ में फंसा मिला। मृतक की महिला ने लाडवा डीएसपी से मिलकर न केवल दो लोगों पर हत्या करने के आरोप लगाए, बल्कि मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लक्ष्मी देवी पत्नी राज कुमार निवासी ने बताया कि 28 जुलाई को मेरे जेठ सतपाल की लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। घर से लापता भतीजी की तलाश में उसका पति राज कुमार भी हमारे परिवार के सदस्य पवन कुमार व मुकेश के साथ लाडवा खंड के गांव मुरादनगर डेरा लाडवा में हमारी रिश्तेदारी में आए थे, लेकिन लापता लड़की वहां नहीं मिली। डेरा मुरादनगर में लड़की न मिलने से बाकि सभी तो उसी समय वापस आ गए, लेकिन मेरा पति घर नहीं आया। तीन दिन भी पति के घर न पहुंचने पर उन्होंने वीरवार को लाडवा थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। शुक्रवार को उसके पति की लाश पश्चिमी यमुना नहर में इंद्री के पुल पर मिली। पति के लाश मिलने की सुचना लाडवा पुलिस ने उनको दी। सुचना पाकर वह मौके पर आए। उन्होंने बताया कि यह नहर डेरा मुरादनगर के पास से होकर गुजरती है। शुक्रवार को वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लाडवा पुलिस थाना में आए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी ने लाडवा डीएसपी भारत भूषण व लाडवा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजपाल के समक्ष खंड लाडवा के डेरा मुरादनगर के अनिल व लखन सिंह निवासी ककरोली जिला सोनीपत पर उनके पति की हत्या करने का आरोप भी लगाया है। लाडवा पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। लाडवा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि मृतक महिला ने गत दिवस वीरवार को पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले की जांच ए.एस.आई. मूलचंद को सौंपी गई। शुक्रवार को पश्चिमी यमुना नहर में इंद्री पुल पर एक व्यक्ति की लाश पुल के पास कबाड़ में फंसी मिली, जिसकी पहचान लापता हुए राज कुमार से मिलती थी। मृतक के परिजनों व पत्नी लक्ष्मी देवी को मौके पर बुलाकर शिनाख्त करवाई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी इस मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस संदर्भ में समाचार लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें