फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नहर में डूबे तीन में से दो युवकों के मिले शव, एक का नहीं लग पाया सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नरवाना ब्रांच नहर में तीन दिन में डूबे तीन युवकों में से रविवार को दो युवकों के शव बरामद हो गए हैं। तीसरे की अभी भी नहर में तलाश की जा रही है। रविवार सुबह करनाल बुढ़ेड़ा हैड से सुसाइड नोट लिख कर कूदे कैथल के पूंडरी के गांव खनौदा निवासी 22 वर्षीय सागर का शव बरामद हो गया। नहर पर स्वजन व गोताखोर तलाश कर रहे थे। रविवार सायं परसराम काॅलोनी निवासी छात्र शुभव का शव किरमिच के पास से बरामद हो गया। पुलिस ने सागर के शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है, वहीं शुभव के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।
विज्ञापन

नहर में सुसाइड नोट लिख कर कूदे गांव हंसाला निवासी सोनू को गोताखोर व पुलिस तलाश रही है। केयूके थाना पुलिस प्रभारी निर्मल सिंह का कहना है कि पुलिस लगातार नहर में गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चला रही है। छात्र शुभव व सागर के शव बरामद हो गए, हंसाला निवासी सोनू की तलाश की जा रही है। पुलिस को मिर्जापुर पुल के पास नहर किनारे लावारिस हालत में कार मिली थी। कार का शीशा तोड़ा तो अंदर से सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिससे पता चला कि कार पूंडरी के गांव खनौदा निवासी 22 वर्षीय सागर की है। पुलिस ने इस संबंध में स्वजनों को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में लिखा था कि मम्मी-पापा माफ करना, मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। पता चला कि वह घर से काॅलेज के लिए निकला था।
सागर कुवि एमसीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। स्वजनों को कभी ऐसा नहीं लगा कि वह मानसिक रूप से परेशान है। उसके बाद से ही पुलिस व स्वजन नहर पर सागर की तलाश कर रहे थे। स्वजनों की ओर से बुढेड़ा हैड पर नजर रखी हुई थी। रविवार सुबह आठ बजे सागर का शव बुढेड़ा हैड से बरामद हुआ। पुलिस ने गोताखोर प्रगट सिंह की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



सायं बरामद हुआ शुभव का शव

शुक्रवार को नरवाना ब्रांच नहर में नहाने गए परसराम काॅलाेनी निवासी शुभव का शव रविवार सायं बरामद हुआ। शुभव अपने दोस्तों के साथ गांव किरमच स्थित नरवाना ब्रांच नहर में नहाने के लिए गया था। इस दौरान वह नहर के तेज बहाव में बह गया था। नहर की पटरी से शुभव के जूते मिले थे। नहर में बहते समय वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, मगर वह उसे बचा नहीं पाया। स्वजन नहर पर लगातार नजर रखे हुए थे। रविवार सायं गांव किरमच के पास से शुभव का शव बरामद हुआ। शुभव का शव मिलते ही परिजन विलाप करने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



हंसाला के सोनू की तलाश जारी

गांव हंसाला निवासी पेंटर सोनू ने इंस्टाग्राम पर वीडियो मैसेज छोड़ा था कि वह जिंदगी से परेशान है और नहर में छलांग लगा रहा है। उसके बाद से ही उसके घर वाले उसकी तलाश में लगे थे। गांव दबखेड़ी से कुछ दूरी पर उसकी चप्पल मिली थी। उसके बाद से ही सोनू के स्वजन नहर में उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें