फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाडवा ब्लॉक का बोर्ड परीक्षा परिणाम पूरे जिले में शानदार, 96.24 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लाडवा। लाडवा ब्लॉक का कक्षा 10वीं तथा 12वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम पूरे जिले में अव्वल रहा, जिससे स्कूलों से लेकर शिक्षा विभाग में भी खुशी की लहर बनी हुई है।
खंड शिक्षा अधिकारी हरदीप कौर ने बताया कि खंड के राजकीय विद्यालयों ने इस वर्ष बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। 10वीं कक्षा में खंड के राजकीय विद्यालयों के 984 बच्चों में से 947 बच्चे पास हुए हैं। खंड का परीक्षा परिणाम 96.24 प्रतिशत रहा। दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से श्रुति ने 97.5 प्रतिशत अंक, द्वितीय स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौदा से खुशी ने 96.80 प्रतिशत अंक, एवं तृतीय स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा से मधु ने 96 प्रतिशत अंक तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा से आरती ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम भी जिले में अव्वल रहा। खंड के राजकीय विद्यालयों के 879 बच्चों में से 810 ने परीक्षा पास की तथा खंड का 92.15 प्रतिशत परिणाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान संकाय में खंड में प्रथम स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा से आतिल ने 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर खंड संसाधन संयोजक रामकरण ने सभी विद्यालय मुखियाओं की इस सफलता के लिए प्रशंसा की तथा उन्हें आगामी वर्ष में भी इसी प्रकार के परिणाम के लिए उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर रविंद्र पाल सिंह, रामपाल सरोहा, रितु गुप्ता, नीलम सैनी, रामप्रसाद खटक, रणबीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें