फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आयुष विवि में बीएमडी जांच शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान (अस्पताल) में 4 जुलाई को हड्डी खनिज घनत्व (बीएमडी) जांच शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञों की टीम मरीजों के स्वास्थ्य और आवश्यक परामर्श देंगे। यह जानकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं शल्य तंत्र विभाग के चेयरमैन डॉ. राजेंद्र चौधरी ने दी है। उन्होंने बताया कि शल्य तंत्र विभाग की ओपीडी कक्ष संख्या-14 में हड्डी खनिज घनत्व जांच शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में हड्डियों की सेहत से संबंधित समस्याओं जैसे-ऑस्टियोपोरोसिस, हड्डी क्षरण एवं अन्य हड्डी संबंधी रोगियों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। डॉ. चौधरी ने बताया कि शिविर सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक चलेगा, जिसमें मरीजों को हड्डियों की देखभाल,पोषण और सावधानियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें