कुरुक्षेत्र। रक्त दान शिविर में रक्त दान देते सुदेश कुमार धीमान व डॉ अशोक वर्मा व अन्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। महान क्रांतिकारी व स्वतंत्रता सेनानी रास बिहारी बोस की जयंती पर लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में 589वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने किया, जो अब तक 183 बार रक्तदान, 89 बार प्लेटलेट्स और एक बार प्लाज्मा दान कर चुके हैं। शिविर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के रोबोटिक्स एवं इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख प्रो. दीक्षित गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। सेवानिवृत्त जिला कल्याण अधिकारी सुदेश कुमार धीमान विशिष्ट अतिथि रहे और रक्तदान किया। संवाद