पिहोवा। शहीद जसविंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलहेड़ी में शुक्रवार को शहीद जसविंद्र सिंह का शहादत दिवसमनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने शहीद को नमन करते हुए उनकी वीरता और देशसेवा को याद किया। शहीद जसविंद्र सिंह के परिवार से अमीर सिंह, कश्मीर सिंह और गुरजिंदर सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रधानाचार्य रामेंद्र राणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि 23 मई 2000 को गांव तलहेड़ी के वीर सपूत जसविंद्र सिंह ने कारगिल युद्ध में दुश्मनों के सामने अपनी बहादुरी का परिचय दिया और मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। विद्यालय स्टाफ और शहीद के परिवारजनों ने जसविंद्र सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।