फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ब्लॉक स्तरीय योगासन प्रतियोगिताएं आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में खेल विभाग, शिक्षा विभाग, आयुष विभाग कुरुक्षेत्र व हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में जिला की ब्लॉक स्तरीय योगासन प्रतियोगिताएं शुक्रवार को प्रत्येक ब्लॉक में प्रातः साढ़े आठ बजे से करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयुष योग सहायकों, शिक्षा विभाग व जिला योगासन खेल संघ के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक आयु वर्ग में पुरुषों व महिलाओं की प्रतियोगिताएं अलग-अलग होंगी। बैठक में आयुष योग सहायकों के अतिरिक्त जिला योग समन्वयक डॉ. जागीर सिंह, शिक्षा विभाग की ओर से जसबीर सिंह, जिला योगासन खेल संघ की ओर से गुलशन कुमार ग्रोवर व राजेश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें