फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भाकियू टिकैत गुट ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

Thu, 22 Feb 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/लाडवा। आंदोलनरत किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट बुधवार को सड़कों पर उतर आया और लाडवा से लेकर कुरुक्षेत्र तक केंद्र सरकार के पुतले लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाला। वहीं भारतीय जनता पार्टी के कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर पुतला फूंका। साथ ही एलान किया कि शंभू बार्डर से किसान यहां तक पहुंचे तो वे भी दिल्ली कूच में उनके साथ शामिल होंगे।

जिला प्रधान मदन लाल बपदा के नेतृत्व में सुबह ही करीब 100 ट्रैक्टरों के साथ किसान लाडवा अनाजमंडी में एकत्रित हुए, जहां से केंद्र सरकार का पुतला लेकर ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए भाजपा कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र कार्यालय पहुंचे। यहां पहले नारेबाजी करने के साथ पुतला जलाया।
विज्ञापन


इस दौरान जिला उपपप्रधान लिजिंद्र सिंह, युवा जिला प्रधान राजेश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता जसबीर सिंह, रामधारी डूडा, पिपली ब्लॉक प्रधान रविंद्र सिंह, अंग्रेज सिंह गिल जैनपुर, राकेश कुमार सहित अन्य प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों का लगातार शोषण करती आ रही है। देशवासियों का पेट भरने वाला किसान आज सड़कों पर है।
एमएसपी व अन्य जायज मांगों को लेकर भी किसानों पर गोलियां बरसाई जा रही है, लेकिन यह सहन नहीं किया जाएगा। किसानों ने आज सरकार का पुतला जलाकर कड़ा रोष जताया है और शंभू बार्डर पर जुटे किसान अगर यहां तक पहुंचे तो वे भी उनके साथ दिल्ली कूच में शामिल होंगे।
विज्ञापन

अब वे किसी भी स्तर पर पीछे हटने वाले नहीं है। उधर किसानों के रोष को देखते हुए पुलिस सतर्क रहीं। सदर थाना एसएचओ बलजीत सिंह, आर्दश थाना एसएचओ कर्मवीर सिंह, यातायात एसएचओ सतीश कुमार पुलिस बल के साथ तैनात रहे और खुफिया विभाग के कर्मचारी भी सक्रिय रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें