फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी में 95035 बच्चे पियेंगे दो बूंद जिंदगी की

Thu, 22 Feb 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। जिले में एक साल के बाद पल्स पोलियो अभियान तीन से पांच मार्च तक चलेगा। इसके तहत जिले में 118 अति संवेदनशील क्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चिह्नित किए गए है। इन संवेदनशील क्षेत्रों में 100 फीसदी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलानी होगी। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। ये निर्देश जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा ने दिए।

वे बुधवार को देर सायं लघु सचिवालय के सभागार में पल्स पोलियो अभियान की जिला टास्क फोर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले सीएमओ डाॅ. सुखबीर सिंह व डिप्टी सीएमओ डाॅ. मनीषा ने एक साल से ज्यादा समय के बाद कुरुक्षेत्र जिले में चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के राष्ट्रीय राउंड तीन से पांच मार्च तक के अभियान पर कहा कि स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से कुरुक्षेत्र जिले को सब नेशनल राउंड से बाहर कर दिया गया है और अब केवल राष्ट्रीय राउंड के पल्स पोलियो अभियान के तहत ही बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 95035 जीरो से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 682 बूथ गठित किए गए है, 101 सुपरवाइजर की डयूटी लगाई गई है, 79 इंटों के भंटों व 371 स्लम बस्तियों पर भी 100 फीसदी बच्चों को खुराक पिलाने के लिए माईक्रो प्लानिंग तैयार की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा कुरुक्षेत्र जिले में 207 निर्माणाधीन साईट और 118 संवेदनशील क्षेत्र भी चिन्हित किए गए है। इस मौके पर डीआईपीआरओ डाॅ. नरेंद्र सिंह, पीएमओ डाॅ. अनुपमा, डीएफएससी सुरेंद्र सैनी, डिप्टी सीएमओ डाॅ. रमेश सभ्रवाल, डिप्टी सीएमओ डाॅ. नीलम अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें