कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम को संबोधित करते जिला अध्यक्ष तेजेंद्र खेहरा। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी कल से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की शुरुआत करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अभियान को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता दुकानों के साथ ही घर-घर स्वदेशी का बैनर लगवाएंगे। इसी कड़ी में मंगलवार को कुरुक्षेत्र भाजपा जिला कार्यालय गीता कमल में आयोजित कार्यशाला के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। यह अभियान 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक तीन माह चलेगा।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया की नीतियों के जरिए स्वदेशी को बढ़ावा दिया है। इसी का परिणाम है कि भारत का रक्षा निर्यात कुछ सौ करोड़ से बढ़कर 24,000 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प ही स्वदेशी है और हमें उनके साथ खड़े होकर इसे जन-जन तक ले जाना है।
हर दिल में जगाएं स्वदेशी की भावना खेहरा
जिला अध्यक्ष तेजेंद्र खेहरा ने कहा कि आत्मनिर्भर का मतलब है कि हम अपने देश में बनी चीजें खरीदें और निर्यात बढ़ाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर व्यक्ति के मन में स्वदेशी वस्तुएं खरीदने की मानसिकता बनाएं। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार बढ़ेगा और भारत 2047 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकेगा।