फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब के विचारों को घर-घर तक पहुंचाना भाजपा का उद्देश्य : कटारिया

Sun, 27 Jul 2025 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। संविधान सम्मान समारोह समिति की ओर से देवी मंदिर धर्मशाला में हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सम्मेलन की अध्यक्षता सरपंच एसोसिएशन के प्रधान कुलविंदर ढकाला ने की। मुख्य अतिथि सुदेश कटारिया ने में कहा कि बाबा साहब के विचारों को घर-घर तक पहुंचाना भाजपा का उद्देश्य है। संविधान केवल पुस्तक नहीं है, बल्कि यह हमारे भारत की आत्मा है। जिसमें दलितों का सम्मान व स्वाभिमान सुरक्षित है। इसलिए समाज को अपने अधिकारों और संविधान सम्मान के प्रति जागरूक होना होगा। इस मौके पर कपूर सिंह, रवि चौधरी, गुरबक्श सिंह, जटी कश्यप, अमित लाल पार्षद, राजवंत कौर, ओम प्रकाश कलसाना, सचिन राणा, गुलशन कश्यप, राम मूर्ति सैनी, सुमित डीग, जोरावर मछरौली, अंकित कठवा, काका बकाना, अशोक तिगरी, सुमन तंगोरी, जसविंदर छोड़पुर, विक्रम दामलीउपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें