फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक बोले- जिस अधिकारी का काम करने का मन नहीं है वह तबादला करा ले

विज्ञापन
- फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
लाडवा से भाजपा के विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि जिस अधिकारी ने जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम नहीं करना वह हल्के से अपना तबादला करा कर किसी दूसरे हल्के में चले जाएं। भ्रष्टाचार के खेल को हमने प्रदेश में खत्म कर दिया। नौकरियां, ट्रांसफर बेचने वाले बिचौलियों को हमने बेरोजगार कर दिया है। अब उन्हीं उम्मीदवारों को नौकरी मिलती है जो योग्य हों ।
विज्ञापन

डॉ. सैनी सोमवार को अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हल्के के अधिकारियों को कड़े शब्दों में कहा किउन्होंने कहा लाडवा हल्के मे अभी तक पीडब्ल्यूडी की 100 करोड़ की 102 सड़कें बनाई जा चुकी है। विधायक ने बैठक के दौरान पार्षदों की कई समस्याओं को मौके पर ही निपटा दिया और अधिकारियों को जल्द से जल्द काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही है तथा जिस घर में एक भी सरकारी नौकरी नहीं है, ऐसे परिवार के उम्मीदवारों को अतिरिक्त पांच अंक देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद यदि एक वर्ष के दौरान उनमें से कोई पद खाली रह जाता है, तो उन पदों को प्रतीक्षा सूची से भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें