फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भाजपा की बैठक में संगठन सशक्तीकरण पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को स्थानीय देवी मंदिर धर्मशाला में आयोजित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों तथा बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में शाहाबाद के प्रभारी एवं पानीपत के विधायक प्रमोद विज मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा राज्य कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना तथा भाजपा जिलाध्यक्ष तजिंदर सिंह गोल्डी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में चारों मंडल अध्यक्षों, संगठन से जुड़े शक्ति प्रमुखों, बीएलए-1, बीएलए-2 तथा अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य वक्ता प्रमोद विज ने कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा क्रियान्वित दयालु योजना व सुपर-100 योजना के बारे में विस्तार से बताया और इसका लाभ पात्र लोगों को दिलवाने की अपील की। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रविंदर सांगवान व जिलाध्यक्ष तजिंदर गोल्डी ने कार्यकर्ताओं के साथ एसआईआर को लेकर संवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें