इस्माईलाबाद। भाजपा नेता कंवलजीत अजराना ने खेत में काम करने के दौरान गांव के ही एक व्यक्ति पर गंडासी से हमला करने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में झांसा थाना पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
भाजपा नेता आरोप लगाया कि वे खेत में काम कर रहे थे। तभी पंचायती चुनावी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने उन पर गंडासी से हमला किया, जिसमें वे बच गए। शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है।