फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समरसता रैली के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
पिहोवा। कार्यक्रम को लेकर बैठक करते हुए भाजपा कार्यकर्ता। स्वयं
विज्ञापन
पिहोवा। संत गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली समरसता अभियान रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा ने पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में बैठकें कीं। पिहोवा विधानसभा के विभिन्न मंडलों और इस्माईलाबाद मंडल में आयोजित बैठकों में रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठकों में जिला प्रभारी दीपक शर्मा ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता और सद्भाव की राह दिखाती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सैनी और जिला महामंत्री देशराज शर्मा ने सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, जिला सह मीडिया प्रभारी हरिओम अग्रवाल, पिहोवा मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें