कुरुक्षेत्र। महाराजा अग्रसेन की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता धर्मवीर कैमिस्ट ने कहा कि राज्य सरकार के निर्णय अनुसार महाराजा अग्रसेन की जीवनी को अगले शिक्षा सत्र से पांचवीं कक्षा में पढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन ऐसे महापुरुष हुए हैं जिन्होंने पूरे समाज को अहिंसा एवं समाजवाद का पाठ पढ़ाया है। वो युगपुरुष, राम राज्य के समर्थक एवं महादानी थे। उन्हें समाजवाद का अग्रदूत कहा जाता है। ऐसे महापुरुष की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता एवं शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर का आभार जताया गया है। संवाद